Home आस्था सपा कार्यालय पर मनाई गई, ज्योतिबा फुले की जयंती

सपा कार्यालय पर मनाई गई, ज्योतिबा फुले की जयंती

MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को सपा जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में सामाजिक चिंतक व समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर शत-शत नमन किया। गोष्ठी का आयोजन कर वक्ताओं ने ज्योतिबा फुले के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस मौके पर वक्ताओ ने कहा कि ज्योतिबा फुले महिलाओं, दलितों और शोषितों के लिए जीवनभर कार्यरत रहे। वह भारतीय सामाजिक क्रान्ति के जनक, महान विचारक, समाज सुधारक, लेखक, दार्शनिक थे। देश में व्याप्त छुआछूत को खत्म करने और समाज को सशक्त बनाने में ज्योतिबा फुले ने अहम भूमिका निभाई थी। उनका जन्म 11 अप्रैल 1827 को पुणे में हुआ था। उन दिनों महिलाओं की शिक्षा को लेकर लोग उदासीन थे। इन कुरीतियों से समाज को मुक्त करने के लिए उन्होंने बड़े पैमाने पर आंदोलन भी चलाया था। गोष्ठी में पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह पटेल, अशोक यादव, दामोदर प्रसाद मौर्या,आशीष यादव, विवेक कुशवाहा, राजेश भारती, संतोष गोयल, मेवालाल प्रजापति, रवि सोनकर, कल्लू यादव, संदेश यादव, विन्रम शर्मा, लकी यादव, डा० शक्ति श्रीवास्तव, चिंतामणी यादव, आशीष कोल, जहाँ आरा, आजाद, मनोज चौहान, जीवनदास मौर्या, केशरीनंदन शर्मा, आकाश यादव, फैज अहमद, चंदन यादव, आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया।