PRAYAGRAJ NEWS: समाजवादी पार्टी की महानगर ईकाई की मासिक बैठक चौक नगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता व महासचिव रवीन्द्र यादव के संचालन में हुई जिसमें जहां संगठन, आगामी विधानसभा चुनाव व बूथ मैनेजमेंट को लेकर चर्चा की तो वहीं शनिवार को समाजवादी पार्टी छात्र सभा से जुड़े नेतिओं के द्वारा सुभाष चौराहे सिविल लाइंस पर धर्मेन्द्र प्रधान के पोस्टर जिसमें शिक्षा बनाम मधुशाला को लेकर सपा नेताओं के लगाए गए होर्डिंग पर पुलिस से झड़प भी हुई और छात्र सभा के ज़िला अध्यक्ष गंगापार शिवा केसरवानी, छात्र सभा के ज़िला उपाध्यक्ष शिवा बाग़ी सद्दाम अंसारी, आयुष प्रियदर्शी, अंशु यादव के खिलाफ मुक़दमा लिख कर तीन सपाईयों को अरेस्ट कर लिया गया था वहीं उनके परिजनों को भी पुलिस घर से उठा लाई थी जिसकी जानकारी मिलने पर सपा के महानगर ईकाई ने बैठक में रोष प्रकट करने के साथ थाने पहुंच कर पुलिस प्रशासन से वार्ता कर उनके परिजनों को तो छुड़वा लिया लेकिन तीन युवा नेताओं को एक घंटे में छोड़ने का आश्वासन देने के बाद भी शिवा केसरवानी सद्दाम अंसारी व आयुष प्रियदर्शी को जेल भेज दिया गया। इस पर सपा नेताओं ने गहरी नाराज़गी जताई। रवीन्द्र यादव ने कहा डबल इंजन की सरकार एक तरफ बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का काम कर रही है तो दूसरी ओर मधुशाला के नाम पर गली कूचों में मयखाना स्थापित कर महिलाओं व युवतीयों को घरों से बाहर न निकलने का कुचक्र रच रही है।रोज़गार तो दूर उनके भविष्य से खिलवाड़ करने पर जब समाजवादी नौजवान सड़कों पर उतर कर सरकारी तानाशाही का विरोध करते हैं तो उन्हें जेल भेजने के साथ साथ परिजनों का उत्पीड़न पुलिस प्रशासन द्वारा कराकर उनका मनोबल तोड़ने का कुचक्र रचा जाता है।कहा सपा नेता डर कर घर बैठने वालों में से नहीं हैं हम सब संघर्ष के बलबूते डबल इंजन की सरकार को सत्ता से बेदखल करने के बाद ही खामोश बैठेंगे।बैठक में सैय्यद इफ्तेखार हुसैन, रवीन्द्र यादव, शशिभूषण पाण्डेय, महबूब उस्मानी, संदीप यादव, महेंद्र निषाद ,प्रभात कुमार, मोईन हबीबी, ओ पी यादव, चौधरी देवीलाल, भोला पाल , संतोष निषाद, मशहद अली खान, वीरु पासी, प्रमोद यादव, सैय्यद मोहम्मद हामिद, सऊद अहमद, मोहम्मद हसीब, सैय्यद आसिफ हुसैन, ताहिर उमर, अंकित कुमार पटेल, जय भारत प्रताप ,जय शंकर रावत, राजेश सोनकर, सुधीर निषाद, दिलीप यादव आदि उपस्थित रहे।वहीं थाने का घेराव कर परिजनों को छुड़वाने वालों में डॉ मान सिंह यादव एम एल सी, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, संदीप यादव, रवीन्द्र यादव रवि एडवोकेट, ओ पी यादव, अदील हम्ज़ा, राजू पासी, अखिलेश गुप्ता गुड्डू, राघवेन्द्र यादव, दिपेश कुशवाहा, अनुपम रावत, नवीन यादव आदि रहे।







