Home उत्तर प्रदेश सनशाइन क्लब द्वारा अयोध्या धाम की दिव्य यात्रा, श्रद्धालुओं ने किए प्रभु...

सनशाइन क्लब द्वारा अयोध्या धाम की दिव्य यात्रा, श्रद्धालुओं ने किए प्रभु श्रीराम के दर्शन

JHANSI NEWS: सनशाइन क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में पवित्र अयोध्या धाम की धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया, जहां प्रभु श्रीराम की दिव्यता आज भी अनंत रूप में विराजमान है। यात्रा के दौरान क्लब के सदस्यों ने सर्वप्रथम हनुमानगढ़ी एवं श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन किए। इसके पश्चात कनक भवन में राम राजा सरकार के दिव्य विग्रह के दर्शन कर श्रद्धा व्यक्त की। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने सरयू घाट तथा लता मंगेशकर चौक का भ्रमण कर यात्रा को और भी यादगार बनाया।
यात्रा का सफल संयोजन ममता एवं श्याम मुरारी अग्रवाल तथा बैदेहीशरण सरावगी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अनुराधा गुप्ता, सुरक्षा गुप्ता, डाली अग्रवाल, सरिता-अशोक अग्रवाल, इंद्रा-रामकुमार अग्रवाल, सुरेखा-सीए रोहित जायसवाल, आशा-डॉ. एलसी अग्रवाल, सुष्मिता-आनंद बंसल, पराग-शिवानी अग्रवाल, कु. वान्या गुप्ता, अवधेश कंचन, तेजल, सोनिया, मधुलता-त्रिलोकीनाथ अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, सीमा-प्रदीप अग्रवाल, कल्पना-सुभाष मित्तल, कु. प्रियांशी, संगीता-राजीव नगरिया, रश्मि-राजेश अग्रवाल, अंकित-संदेश अग्रवाल, रीता-विजय सेठ सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में सचिव विराज गुप्ता ने सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

………………………