Home उत्तर प्रदेश सद्दोपुर हत्याकांड: पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात,...

सद्दोपुर हत्याकांड: पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

JAUNPUR NEWS: बक्सा थाना अंतर्गत सद्दोपुर गांव में हुए विवाद के दौरान श्रीराम सिंह के पुत्र अजय सिंह उर्फ पप्पू की हत्या के मामले में गुरुवार की देर शाम पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने देर रात मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध कड़ी एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। पूर्व सांसद ने सद्दोपुर गांव पहुंचकर मृतक अजय सिंह पप्पू के परिजनों को सांत्वना दी तथा इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं। धनंजय सिंह ने जिला प्रशासन से वार्ता कर मामले में शामिल दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कानून का भय समाप्त होने से इस प्रकार की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिसे रोकने के लिए प्रशासन को कठोर कदम उठाने होंगे। पूर्व सांसद ने कहा कि छोटे-छोटे विवादों में इस तरह की अमानवीय घटनाओं का होना समाज के लिए अत्यंत चिंतनीय विषय है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द और आपसी संवाद के माध्यम से विवादों का समाधान होना चाहिए, न कि हिंसा के जरिए। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तथा दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।