Home उत्तर प्रदेश सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय द्वारा वितरण किया गया छात्राओं को निःशुल्क चश्मा

सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय द्वारा वितरण किया गया छात्राओं को निःशुल्क चश्मा

KAUSHAMBI NEWS: नगर पंचायत अजुहा में स्थित दयानंद सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज अजुहा में शुक्रवार को सदगुरु नेत्र चिकित्सालय द्वारा विद्यालय के 22 छात्र छात्राओं क़ो निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया । अजुहा कस्बे के दयानंद सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज में नेत्र शिविर के दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं के आंखों की जांच की गई थी , जांच के दौरान विद्यालय के 22 छात्र छात्राओं को चश्मा लगाने की सलाह दी गई थी , डा पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकी कुंड कई वर्षों से नेत्र परीक्षण कर मरीजों को निःशुल्क चश्मा प्रदान करता है , विद्यालय में परीक्षण के दौरान यशी, अराध्या , सूरज , क्षमा यादव , दिव्यांशी , अर्पिता , राधिका , अनुज मौर्य, सिया राजपूत सहित 22 छात्र छात्राओं को निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ रमेश चंद्र , देवेश चौधरी , शेरबदुर सिंह ,राम प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।