MIRZAPUR NEWS: रविवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के सतेशगढ़ आश्रम आगमन पर पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के उतरते ही हेलीपैड पर मौजूद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि सिंह सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।







