आर्थिक सहायता दिलाने का दिया आश्वासन
MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) सोमवार को नगर विधानसभा गैपुरा मंडल अंतर्गत ग्रामसभा कलना गहरवार निवासी कमलेश कुमार गुप्ता के उनके बड़े भाई एवं भतीजे के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक एवं अत्यंत दुःखद निधन के उपरांत भाजपा नेता मनोज जायसवाल उनके निज निवास पहुंच कर शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कि भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना कर दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर पीड़ित परिवार को शासन की ओर से उपलब्ध होने वाली आर्थिक सहायता एवं अन्य आवश्यक सहयोग यथाशीघ्र उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में परिवार को हरसंभव सहयोग दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सुख-दुःख में साथ खड़ा रहना ही जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता का सबसे बड़ा दायित्व है।उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए सभी से पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशील रहने की अपील की। इस मौक़े पर गैपुरा मण्डल अध्यक्ष भाजपा संतोष पाठक, शिवचन्द मिश्रा, कमलेशधर दुबे, फूलचन्द्र पाण्डेय, सुरेन्द्र सिंह, राजू गुप्ता, एवं ग्रामवासीगण उपस्थित रहे।







