Home उत्तर प्रदेश सख्त तेवर वाले SSP कुंवर अनुपम सिंह का एक्शन लापरवाह पुलिसकर्मियों पर...

सख्त तेवर वाले SSP कुंवर अनुपम सिंह का एक्शन लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

JAUNPUR NEWS: जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के पदभार संभालते ही कानून-व्यवस्था की तस्वीर तेजी से बदलती नजर आ रही है। ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ने अब जमीनी असर दिखाना शुरू कर दिया है। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से कई शातिर अपराधी या तो सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं या फिर जिले की सीमा छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। हर थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग और बढ़ी पुलिस सक्रियता के चलते अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होता दिख रहा है। विभागीय अनुशासन को लेकर भी एसएसपी पूरी तरह सख्त नजर आ रहे हैं। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कई को लाइन हाजिर किया गया, तो कुछ को निलंबन का सामना करना पड़ा। इस सख्ती से महकमे में साफ संदेश गया है कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी की कार्यशैली का असर आम जनता के बीच भी दिख रहा है। लोग खुद को पहले से अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं, वहीं अपराधियों में पुलिस का खौफ साफ देखा जा सकता है।
एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने स्पष्ट किया कि जनपद को अपराध मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और कानून का राज हर हाल में कायम रखा जाएगा।