Home उत्तर प्रदेश सक्षम हेड बॉय, अदिति हेड गर्ल, आदित्य बने खेल कप्तान

सक्षम हेड बॉय, अदिति हेड गर्ल, आदित्य बने खेल कप्तान

PRAYAGRAJ NEWS: सक्षम सक्षम सिंह और अदिति मिश्रा को डीपी पब्लिक स्कूल, प्रयागराज के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए क्रमशः हेड बॉय एवं हेड गर्ल नियुक्त किया गया है। कालेज प्रांगढ़ में मंगलवार को आयोजित अलंकरण समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुरिन्दर कौर खालसा ने सभी नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शिवांश कुमार को स्कूल कप्तान, आराध्या सोनकर को सांस्कृतिक कप्तान, आदित्य यादव को खेल कप्तान, वैष्णवी सिंह को हेड प्रीफेक्ट और आर्य मौर्य को अनुशासन प्रभारी पद की शपथ दिलाकर सैश एवं बैज पहनाकर अलंकृत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-परिषद ने विद्यालय ध्वज के साथ मार्च-पास्ट प्रस्तुत करके की विद्यालय की निदेशिक श्रुति अग्रवाल मुख्य अतिथि रहीं। समारोह में समन्वयिका सविता श्रीवास्तव, चारों सदनों के प्रभारी एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षकगण उपस्थित रहे।