Home उत्तर प्रदेश सकिपा अध्यक्ष अजय सोनी ने प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य राम सियावन शास्त्री के साथ...

सकिपा अध्यक्ष अजय सोनी ने प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य राम सियावन शास्त्री के साथ किया बृक्षारोपण

वातावरण की शुद्धिकरण के लिए जरूरी है वृक्षारोपण:अजय सोनी
KAUSHAMBI NEWS: समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने रविवार को सिराथू तहसील के ग्राम अहिरारा में नवनिर्मित के शिव मंदिर परिसर के पास प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य राम सियावन शास्त्री के साथ बृक्षारोपण किया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि वातावरण की शुद्धिकरण के लिए बृक्षारोपण जरूरी है। आगे कहा कि ऐसे गर्मी के मौसम में वृक्षारोपण करने के साथ ही उनकी देखभाल बहुत जरूरी है। समय पर पानी और खाद देना भी जरूरी है। इस अवसर पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य राम सियावन शास्त्री ने कहा कि शिव मंदिर परिसर में बृक्षारोपण किए जाने से लोगों को शुद्ध हवा और छाया मिलेगी। साथ ही मंदिर परिसर की शोभा भी बढ़ेगी। इस अवसर पर श्याम लाल सोनकर, राजेश यादव, पवन कुमार, दुर्गेश पटेल, बसंत सरोज आदि मौजूद रहे।