JHANSI NEWS: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मां पीतम्बरा माई के दर्शन कर दतिया से लोटते झांसी सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि देश को आजाद कराने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में कांग्रेस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज भी पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संविधान व लोकतंत्र को बचाने की लडाई लड़ रहे है। उन्होनें कहा कि बिहार , मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में कांग्रेस वोट चोरी को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन चला रही है। जिसमें सक्रियता के साथ भाग लेकर संविधान बचाने की लड़ाई मे अपनी भूमिका निभाए। उन्होनें कहा कि बुंदेलखण्ड में विकास की असीम संभावनाएं है लेकिन भाजपा के शासनकाल में बुंदेलखण्ड गरीबी, बेकारी , पलायन और बुनियादी सुविधाओ का अभाव झेल रहा है। इसके मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य , बुंदेलखण्ड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र शर्मा, पी सी सी सदस्य राजेन्द्र सिंह यादव , शंभू सेन, सीताराम यादव, अमीर चंद आर्य, शैलेंद्र वर्मा ,शीलू, गिरिजा शंकर राय, कार्तिक पटैरिया व उमा चरण वर्मा आदि मौजूद रहें।







