Home उत्तर प्रदेश संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भाकियू टिकैत ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भाकियू टिकैत ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

SAHARANPUR NEWS: संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नगर में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ सहारनपुर रोड स्थित भाकियू टिकैत के कैंप कार्यालय युवा जिला अध्यक्ष नदीम अंसारी से किया गया।ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा ज्योति किरण चौक, घास मंडी तिराहा होते हुए फतेहपुर चौक पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए।यात्रा के समापन के पश्चात भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा जिला अध्यक्ष नदीम अंसारी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किसानों से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर थाना फतेहपुर के थाना अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा को ज्ञापन सौंपा।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने किसानों की फसलों का उचित मूल्य, बिजली, सिंचाई, खाद एवं अन्य कृषि संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर किसान आगे भी अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते रहेंगे।इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी नदीम अंसारीयुवा जिला अध्यक्ष सचिन चौधरी युवा जिला उपाध्यक्ष करण यादव युवा जिला महासचिव विशाल चौधरी शुभम चौधरी विपिन सैनी इरशाद अंसारी सतपाल मास्टर साहिब अंसारी वसीम अंसारी रहमान अंसारी इंतजार मलिक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।