Home उत्तर प्रदेश संपूर्ण समाधान दिवस में 91 आवेदन, 15 का हुआ निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस में 91 आवेदन, 15 का हुआ निस्तारण

MIRZAPUR NEWS: तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 91 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 15 का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने संयुक्त रूप से शिकायतों की सुनवाई की। इस संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ विशाल कुमार, एसपी सिटी नितेश सिंह, एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र, सीओ सिटी विवेक जावला सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें डीएसओ, डीपीआरओ, एक्ससीएन हाइडेल सिंचाई, एसओसी चकबंदी, तहसीलदार सदर विशाल शर्मा, नायब तहसीलदार गरिमा यादव, सुरेंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ सिटी छानबे, एडीओ पंचायत सिटी कोन, एडीओ समाज कल्याण, सीडीपीओ, बीईओ, हाइडेल सिंचाई चकबंदी सप्लाई इंस्पेक्टर, थाना पुलिस, तहसील/ब्लॉक स्तरीय अधिकारी शामिल थे। इस संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समाधान करना और उनकी शिकायतों का निस्तारण करना था। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करें।