Home उत्तर प्रदेश संपूर्ण समाधान दिवस में पीड़ित ने भू माफियाओं के विरुद्ध किया शिकायत

संपूर्ण समाधान दिवस में पीड़ित ने भू माफियाओं के विरुद्ध किया शिकायत

पूर्व में दिए शिकायती पत्रों में अधिकारियों की कार्यवाही रही शून्य

FATEHPUR NEWS: सोमवार को खागा तहसील प्रांगण में जिलाधिकारी रविंद्र सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह की उपस्थिति में फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए अधिकारियों / कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए। इसी कड़ी में तहसील खागा क्षेत्र के थाना सुल्तानपुर घोष अंतर्गत इरादतपुर धमंगलपुर गांव के शिव शंकर मौर्य पुत्र मूलचंद मौर्य ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मेरे द्वारा खागा थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशदासपुर गांव में ऑन रोड गाटा संख्या 42 में 1.3330 हेक्टर का 65×95 का एक प्लाट बचानी पुत्र रामदास से सन 2012 में खरीदा था। उसके बाद मेरी आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण काफी समय बाद सन 2022 में उस प्लाट में अपना मकान निर्माण करवा लिया था। आगे बताया कि अपने प्लाट के सामने उसी दौरान में एक समरसिबल बोर भी कराने जा रहा था तभी कटसुवा गांव के उमेश यादव व बचानी और उसके लड़के फूलचंद, अरुण सिंह, तेजभान आदि लोग एक राय होकर सब लोगों ने मेरे मकान के सामने हो रहे बोर को रुकवा दिया और मेरी जमीन हड़पने की नीयत से फोटो खींचकर गलत चौहद्दी दिखा करके बैनामा करवा लिया जबकि उस जगह पर उपरोक्त लोगों का कोई जमीन वह प्लाट नहीं है। तभी बीते कुछ दिनों बाद 2024 में ही मेरे मकान में जबरन उपरोक्त सभी लोग एक राय होकर मुझ प्रार्थी का ताला तोड़कर अपना ताला लगा लिये थे जिसकी शिकायत मुझ प्रार्थी के द्वारा पूर्व में भी जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं उप जिलाअधिकारी खागा सहित तमाम राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष की गई परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई। कार्यवाही न होने के बाबत मुझ प्रार्थी के द्वारा सिविल कोर्ट खागा में वाद संख्या 345/24 दाखिल कर दिया गया है लेकिन मुझे न्याय नहीं मिला। इस मामले को जिलाधिकारी द्वारा संबंधित को हस्तांतरित करते हुए मामला निस्तारित कराने का निर्देश दिया गया है।