MIRZAPUR NEWS: सोमवार को तहसील सदर मीरजापुर में अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) देवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम सदर गुलाब चंद्र तथा सीओ सदर अमर बहादुर द्वारा कुल 95 प्रार्थना पत्रों की सुनवाई की गई, जिनमें से 17 प्रार्थनाओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार सदर विशाल शर्मा, एसडीओ विद्युत, नायब तहसीलदार सदर सुश्री गरिमा यादव, सुरेंद्र प्रताप सिंह, सभी ब्लॉकों के सीडीपीओ, सभी एडीओ पंचायत, सभी एडीओ कृषि, ईओ नगर पालिका, ईओ कछवा, सभी थानों से उपनिरीक्षक (एसआई), बीडीओ छानबे, पहाड़ी, कोन, सिटी तथा मझवां सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस आयोजन ने जन समस्याओं के शीघ्र समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।







