Home उत्तर प्रदेश संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह एवं आकांक्षा हॉट पांचवां दिन बेसिक शिक्षा विभाग...

संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह एवं आकांक्षा हॉट पांचवां दिन बेसिक शिक्षा विभाग पर रहा केंद्रीत

15 श्रेष्ठ शिक्षक एवं शिक्षिकाएं किए गए सम्मानित
BHADOHI NEWS: संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह एवं आकांक्षा हॉट सप्ताहिक कार्यक्रम का पांचवां दिन शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न आयामों पर केंद्रित रहा। जिसमें 15 श्रेष्ठ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस दौरान विद्यालयों के बच्चों द्वारा नाटक, लोकगीत आदि के माध्यम से विभागों की गतिविधियों एव योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। बीएसए विकास चैधरी ने विभाग में संचालित योजनाएं डीबीटी, मध्यान्ह भोजन योजना, स्कूल चलो अभियान के तहत विद्यालयों में बच्चों का प्रवेश कराना और, निःशुल्क पाठ पुस्तक वितरण योजनाआदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डीबीटी द्वारा कुल 137334 के सापेक्ष 101819 छात्र छात्राओं की डीबीटी की धनराशि स्कूल ड्रेस व अन्य सामग्रियों के लिए प्रेषित कर दी गई है। कुल परिषदीय विद्यालयों मैं नामांकित 145654 छात्र-छात्राओं को समस्त पुस्तक एवं कार्य पुस्तिकाएं वितरित की गई। उपायुक्त स्वतः रोजगार अनुराग राय ने बताया कि 2 अगस्त को संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह एवं आकांक्षा हॉट का समापन दिवस स्वास्थ्य व पोषण पर केंद्रीत रहेगा। इस मौके पर सीडीओ बालगोविंद शुक्ल, जिला समन्वयक नवीन मिश्र, बीईओ औराई रमाकांत सिंह सिंगरौल, बीईओ ज्ञानपुर मनोज सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याकीय अधिकारी शाशिकांत, शिक्षक व शिक्षिकाएं आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।