PRATAPGARH NEWS: मंगलवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी आईएएस, मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़ डॉ दिव्या मिश्रा आईएएस व जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ शओमकार राणा के आदेशानुसार प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह व अभिषेक चौधरी के संयोजन में जनपद प्रतापगढ़ के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में हैंडपंप बैठक, क्लोरिनेशन डेमो व हाथ धोने के बारे में सभी स्टाफ तथा विद्यार्थियों को जागरूक किया गया. राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन व अनिल कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, संतोष कुमार शुक्ला, विनोद कुमार , विजय कुमार गुप्ता, अनुज कुमार के संयोजन में सभी स्टाफ तथा विद्यार्थियों को हैंड पंप बैठक करके, क्लोरिनेशन डेमो करके और हाथ धोने की विधि SUMANK (सुमन के) के बारे में जागरूक करके स्वच्छता की आवश्यकता और उपयोगिता के बारे में बताया गया. इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक संतोष कुमार शुक्ला ने सभी विद्यार्थियों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के महत्व और स्वच्छता के बारे में सभी स्टाफ, विद्यार्थियों और अभिभावकों को विस्तार से प्रदर्शन करके समझाया गया।







