MIRZAPUR NEWS: सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज आश्रम सक्तेशगढ़, मड़िहान, मीरजापुर में संघ की तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई विधायकगण और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायकगण ने स्वामी अड़गड़ानंद महाराज से आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इसके पश्चात स्वामी ने जनप्रतिनिधियों को अंगवस्त्र (गमछा) देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्षेत्र प्रचारक अनिल प्रांत प्रचारक रमेश, विभाग प्रचारक और जिला प्रचारक पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक रत्नाकर मिश्र, अनुराग सिंह, सूचिस्मिता मौर्य, पूर्व सांसद राम सकल जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह यूपी सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजय कुमार गौड़, विधायक सदर सोनभद्र भूपेश चौबे, विधायक घोरावल सोनभद्र अनिल मौर्य, सोनभद्र के जिलाध्यक्ष नंदलाल, भदोही के विधायक दीनानाथ भास्कर, विधायक पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर चंदौली रमेश जायसवाल, नपाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, सेम्फोर्ड के डायरेक्टर विवेक बरनवाल, अनिल सिंह अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।







