Home उत्तर प्रदेश संघर्ष में योगदान के लिए अधिवक्ताओं का हुआ सम्मान

संघर्ष में योगदान के लिए अधिवक्ताओं का हुआ सम्मान

अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं पर किया गया मंथन

LUCKNOW NEWS:  अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक तथा कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी बनाए जाने को लेकर आल इण्डिया बार एसोसिएसन द्वारा जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को साथियों को सम्मानित किया गया। आयोजन में बुजुर्ग अधिवक्ता पेंशन, युवा अधिवक्ताओं को प्रोत्साहन भत्ता तथा न्यायिक क्षेत्र में महिला अधिवक्ताओं के विशेष आरक्षण पर मंथन भी हुआ। कार्यक्रम के संयोजक एसोसिएसन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष बजट के लिए सरकार को मसौदा सौंपा गया है। उन्होने कहा कि अभियान को लेकर प्रदेश भर में निकली अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा में बढ़ चढ़कर भूमिका निभाने के लिए अधिवक्ताओं का प्रयास संघर्ष को मजबूती प्रदान करता आ रहा है। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि अधिवक्ताओं के मान सम्मान तथा सुरक्षा को सदैव प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता डीएस तिवारी तथा संचालन अधिवक्ता रोहित तिवारी ने किया। अतिथियों का स्वागत अधिवक्ता शैलेन्द्र तिवारी व आभार प्रदर्शन वरिष्ठ अधिवक्ता कौशलेंद्र वर्मा ने किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता गिरीश मिश्र, बृजेश श्रीवास्तव, विजय पाल, जितेन्द्र तिवारी, महेन्द्र शुक्ला, हरिश्चंद्र पाण्डेय को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विभाकर नाथ शुक्ल, हरेकृष्ण तिवारी, अजय ओझा, अशोक दीक्षित, टीके बोस, डीपी सिंह, टीपी त्रिपाठी, अनीता वर्मा, शिवाक्षी तिवारी, आयुष त्रिपाठी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।