Home उत्तर प्रदेश संग्रामगढ़ क्षेत्र में जन आरोग्य मेले का आयोजन, 92 मरीजों का हुआ...

संग्रामगढ़ क्षेत्र में जन आरोग्य मेले का आयोजन, 92 मरीजों का हुआ उपचार

SANGRAMGARH NEWS: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामगढ़ के अंतर्गत रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान पीएचसी भटनी एवं पीएचसी पूरे जोधा में कुल 92 मरीजों का पंजीकरण कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क उपचार किया गया। पीएचसी भटनी में डॉ. आशीष शुक्ला एवं फार्मासिस्ट धीरेंद्र सिंह की देखरेख में 60 मरीजों का पंजीकरण कर उपचार किया गया। चिकित्सकों ने खांसी, जुकाम, बुखार, सिरदर्द, पेट दर्द, उल्टी, दस्त, शुगर सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं। साथ ही मरीजों को साफ-सफाई बनाए रखने, संतुलित खान-पान अपनाने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी। वहीं पीएचसी पूरे जोधा में डॉ. अजय आनंद एवं फार्मासिस्ट डी.के. तिवारी की देखरेख में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान वार्ड बॉय, एएनएम, आशा बहुएं तथा सफाई कर्मचारी भी उपस्थित रहे। यहां 32 मरीजों का पंजीकरण कर उनका उपचार किया गया। खांसी, बुखार, सिरदर्द, जुकाम, बलगम, शुगर, उल्टी एवं दस्त जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। चिकित्सकों ने मरीजों को पौष्टिक भोजन करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा अधिक बुखार होने पर पर्याप्त आराम करने की सलाह दी।