PRAYAGRAJ NEWS: अरैल (नैनी) स्थित संत संघ श्री सच्चा बाबा आश्रम आश्रम के महान्त व संरक्षक स्वामी डॉ. चन्द्रदेव जी महाराज ने आज बताया है कि संत श्री सच्चा बाबा जी महाराज के पावन आशीर्वाद से 21 से 29 जुलाई 2026 तक भव्य ष्गुरु पूर्णिमा महोत्सवष् का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य आकर्षण एवं कार्यक्रम में भव्य श्रीराम कथा 21 से 27 जुलाई तक डॉ. शत्रुघ्न ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन व व्यास पं सौरभ कृष्ण ब्रह्मचारी की ओर से प्रतिदिन सायं 4 बजे से शाम सात बजे तक होगी। मुख्य गुरु पूर्णिमा उत्सव 29 जुलाई को प्रातः 10 बजे से दोपहर एक बजे तक गुरुदेव भगवान का विशिष्ट षोडशोपचार पूजन व भजन कीर्तन होगा। दोपहर एक बजे से विशाल महाप्रसाद भण्डारा होगा। सायं 7रू30 बजे से 9रू30 बजे तक प्रसिद्ध भजन गायक सूर्य प्रकाश दुबे की ओर से भव्य भजन संध्या होगी। आश्रम के महान्त व संरक्षक स्वामी डॉ. चन्द्रदेव जी महाराज, अध्यक्ष स्वामी दिव्यनन्द जी महाराज, उपाध्यक्ष स्वामी रामशिरोमणि महाराज एवं मंत्री प्रवेश ब्रह्मचारी ने श्रद्धालुओं से दिव्य महोत्सव में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।







