Home आस्था श्री राम जानकी बिहार” का भव्य उद्घाटन सम्पन्न, भूमिपूजन व सुन्दरकाण्ड पाठ...

श्री राम जानकी बिहार” का भव्य उद्घाटन सम्पन्न, भूमिपूजन व सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ हुआ कार्यक्रम

JHANSI NEWS:  वीरांगना आईटीआई के पास मोटा गांव रोड, खैलार स्थित “श्री राम जानकी बिहार” कॉलोनी का भव्य उद्घाटन समारोह रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भूमिपूजन एवं सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से भूमिपूजन के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा सुन्दरकाण्ड पाठ किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कॉलोनी की योजना और सुविधाओं की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। आयोजकों ने बताया कि “श्री राम जानकी बिहार” योजना के अंतर्गत लोगों को मात्र 450 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से प्लॉट उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे आम नागरिक भी अपने सपनों का घर बना सकें। उन्होंने कहा कि यह कॉलोनी सुरक्षित और सुव्यवस्थित आवासीय क्षेत्र के रूप में विकसित की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी श्रद्धालुओं और अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।