Home आस्था श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव की पूर्णाहुति पर श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद

श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव की पूर्णाहुति पर श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  श्री ठाकुर रामकुमार मंदिर ट्रस्ट बोर्ड एवं श्री जगन्नाथ रथयात्रा प्रबंध समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव के पूर्णाहुति अवसर पर मंदिर प्रांगण में धार्मिक अनुष्ठान, सम्मान समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं महाप्रसाद वितरण का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 11:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। विद्वान पंडितजनों द्वारा भगवान जगन्नाथ, भ्राता बलदाऊ एवं बहन सुभद्रा का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चात विष्णु सहस्रनाम जप-पाठ एवं यज्ञ सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने सम्मिलित होकर आहुति अर्पित की तथा पुण्य लाभ प्राप्त किया। महामहोत्सव के समापन दिवस पर सम्पूर्ण मंदिर प्रांगण को विभिन्न प्रकार के फूलों, रंग-बिरंगे वस्त्रों एवं आकर्षक विद्युत झालरों से भव्य रूप से सजाया एवं महाप्रभु का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर का सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण रहा। कार्यक्रम के दौरान जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव को सफल बनाने में विशेष योगदान देने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम बिहारी खंडेलवाल एवं प्रबंधक विश्वनाथ प्रसाद अग्रवाल द्वारा सभी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक मंडल के गौरव कुमार उमर, ब्रिजेश गुप्ता, मनोज दमकल, सुशील मुसद्दी, मयंक गुप्ता, राज माहेश्वरी, अमित श्रीनेत, एवं रवि साहू व रथयात्रा के प्रभारी राहुल चन्द्र जैन ‘वायु’ एवं रथ यात्रा संयोजक रूप नारायण अग्रहरि (एड०) की प्रमुख रूप से सहभागिता रही तथा इनका विशेष सम्मान ट्रस्ट बोर्ड द्वारा किया गया। सम्मानित किए गए सहयोगियों में अलंकार जायसवाल, गोपाल अग्रवाल, पवन उमर, अनूप गुप्ता, गोपाल केसरवानी, प्रवीण दुबे, कुलदीप सोनी, सुमित सिंह अरोड़ा, अनुज उमर, दिव्यांश अग्रवाल, शुभम मिश्रा, रिषभ उमर, योगेश जोशी, हिमांशु कसेरा, शिवम सोनी, उमा बरनवाल, रितु केसरी, दीपा उमर, सोनम चतुर्वेदी, डॉ. मंजू लता जायसवाल, शिप्रा गुप्ता, सीमा खत्री, सपना सिंह, दिलीप पांडे, आशुतोष तिवारी, पीयूष तिवारी, सुब्रतो गुप्ता, मोहित गुप्ता, विमलेश अग्रहरि, राजेश अग्रहरि, शेखर केसरवानी, आलोक गुप्ता, अशोक कुमार बिन्द, मुन्ना केसरवानी, घनश्याम उमर, अंकित शुक्ला, स्वरूप गुप्ता, परव यादव, हर्ष जायसवाल, भरत मिश्रा, शिवम तिवारी, अशोक कुमार बिन्द, पर्व यादव, अमन जायसवाल, हिमांशु अग्रहरि एवं आशुतोष रघुवंशी को सम्मानित किया गया। पूजन-अर्चन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का कार्य पंडित सुशील दुबे एवं पंडित रामशंकर दुबे द्वारा विधिवत सम्पन्न कराया गया। रथयात्रा प्रबंध समिति के सदस्यों में ने अपना सहयोग प्रदान किया। दोपहर बाद भगवान जगन्नाथ को खीर, कढ़ी, चावल एवं विभिन्न प्रकार के भोज्य पदार्थों का विधिवत् भोग लगाया गया। इसके पश्चात महाप्रसाद वितरण का शुभारम्भ हुआ, जिसमें नगर के हजारों श्रद्धालु भक्तों ने परिवार सहित सम्मिलित होकर महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान सुप्रसिद्ध संगीतज्ञों, भजन गायकों एवं कलाकारों द्वारा भजन, कीर्तन, गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई। भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परम्पराओं को सुदृढ़ करने वाले इन कार्यक्रमों को उपस्थित श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। कार्यक्रम का संचालन मंदिर के ट्रस्टी-महामंत्री राकेश कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम प्रभारी राहुल चन्द्र जैन ‘वायु’ एवं रथयात्रा संयोजक रूप नारायण अग्रहरि ने जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, महिलाओं, कलाकारों, पंडितजनों, सेवाधारियों तथा प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।