PRAYAGRAJ: राजर्षि टंडन सेवा केंद्र बैंक रोड पर ष्लोकसेवक मंडलष् एवं ष्अनाम स्नेह ष्के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ आज कलश यात्रा एवं विधिवत पूजन व मंगलाचरण के साथ हुआ। कथा वाचक पं. चेतन शास्त्री जी के मधुर कंठ से प्रथम दिवस पर भागवत महात्म्य एवं धुंधकारी की कथा का रसपूर्ण वर्णन हुआ। कथा के प्रथम दिन मुख्य यजमान के रूप में लोकसेवक मंडल एवं अनाम स्नेह के सक्रिय कार्यकर्ता श्री मनोज कुमार केशरवानी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अंजू केशरवानी उपस्थित रहे, जिन्होंने विधिवत पूजन कर भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर लोकसेवक मंडल के सचिव ब्रह्म प्रकाश तिवारी, अनाम स्नेह के संयोजक एवं वरिष्ठ समाजसेवी शिक्षक श्रीनारायण यादव, तथा वरिष्ठ कर्मचारी नेता रविशंकर मिश्र विशेष रूप से मौजूद रहे और कथा आयोजन की सराहना की। कथा के माध्यम से पं. चेतन शास्त्री जी ने जीवन में धर्म, आत्मशुद्धि एवं भगवत भक्ति की महत्ता को भावपूर्ण शैली में प्रस्तुत किया, जिससे श्रोतागण भावविभोर हो उठे। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की उपस्थिति से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम प्रतिदिन अपराह्न 4 बजे से सायं 7 बजे तक संगीतमय आयोजित किया जा रहा है। समस्त श्रद्धालुओं से समय पर पधार कर पुण्य लाभ अर्जित करने की विनम्र अपील की गई है। श्रोतागण मे सर्व नीरज केशर वानी, राकेश धुरिया, गया प्रसाद केशरवानी, राम गोपाल केशरवानी, प्रीती रानी तिवारी, मधू, प्रतिमा केशरवानी, नीलमा केशरवानी, प्रीती केशरवानी, हिमांशु केशरवानी, टीकू केशरवानी, फूलचंद यादव, पद्मावती आदि सैकड़ो सुधी जन उपस्थिति रहे।







