Home आस्था श्रद्धेय बाबूजी कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर याद कर दी श्रद्धांजलि

श्रद्धेय बाबूजी कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर याद कर दी श्रद्धांजलि

सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

JHANSI NEWS: बाबूजी स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि करगुवां चिरगांव में श्रद्धा व भावनाओं के साथ मनाई गई। इस अवसर पर साध्वी मंजूलता एवं उनके सहयोगी कार्यकर्ताओं ने बाबूजी की प्रतिमा/चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान हाल ही में संपन्न कावड़ यात्रा में शामिल रहे एवं सहयोग प्रदान करने वाले सभी लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में श्रद्धालुओं और सहयोगियों का फूलमालाओं व प्रतीक चिह्न देकर अभिनंदन किया गया।
साध्वी मंजूलता ने कहा कि स्व. कल्याण सिंह का जीवन समाज की सेवा और धार्मिक कार्यों को समर्पित रहा। उनकी स्मृतियों को संजोकर रखना हम सबका कर्तव्य है।एड. ध्रुव राजपूत प्रदेश महामंत्री लोधी महासभा ने बाबूजी के  शासनकाल में शिक्षा के स्तर को सबसे स्वर्णिम काल बताया बाबूजी की प्रतिमा चिरगांव नगर और जिले में लगाने की मांग की और छत्रपाल राजपूत जिलामहामंत्री की बाबूजी को भारतरत्न देने की आवाज को सभी ने एकसाथ मांग का समर्थन किया
कार्यक्रम में ग्रामवासी व आसपास के क्षेत्र से आए हुए  छत्रपाल राजपूत जिला महामंत्री,उमाशंकर राजपूत जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा,नारायण सिंह राजपूत नि. अध्यक्ष लोधी महासभा,प्रहलाद राजपूत पूर्व प्रधान,शरद राजपूत चेयरमैन क्रय विक्रय,जीतू राजपूत नि.मंडल अध्यक्ष,शंकर राजपूत चिरगांव ,धीरेंद्र राजपूत,घनश्याम नेता, उदयभान पनारी,प्रीतम प्रधान बरल,रामराजा प्रधान सिकंदरा,रिंकू राजपूत,शिवम बरल , इंद्रपाल सिंह ,राहुल राजपूत अन्ना,नीलम राजपूत,मनोज प्रधान, नरेंद्र सिमिरिया, रामजी राजपूत सुल्तानपुरा,रूबी राजपूत,कुन्दन राजपूत,राम राजपूत करगुवा, भास्कर देवरा,मून लाइट बरल, खड़ग सिंह बरल,मुरारी, शैलेन्द्र राजपूत, नरेंद्र राजपूत, प्रीतम राजपूत, अंकित शिवहरे,भानु टेन्ट वाले,एवं युवा दर्जन कार्यकर्ता एवं कावड़ यात्रा समिति के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।संचालन रामजी राजपूत सुल्तानपुरा ने व अन्त में सभी का आभार व्यक्त नारायण सिंह राजपूत ने किया।