KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक छात्रा दो दिन पहले घर से शौच के लिए निकली थी जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी तो परिजनो ने खोजबीन के बाद पुलिस को शिकायती पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है।
कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय कक्षा नौ की छात्रा है, पीड़ित के मुताबिक उसकी पुत्री शुक्रवार की रात आठ बजे के करीब घर से शौच के लिए निकली थी जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी, पीड़ित ने खोजबीन के बाद अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है, पीड़ित की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।







