Home उत्तर प्रदेश शोहरतगढ़ में पीडीए पंचायत आयोजित, सैकड़ों लोगों को सदस्यता और सम्मानित किया...

शोहरतगढ़ में पीडीए पंचायत आयोजित, सैकड़ों लोगों को सदस्यता और सम्मानित किया गया

SIDHARTHNAGAR NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा की अगुवाई में सोमवार को शोहरतगढ़ विधानसभा के पंडितपुर में पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को सम्मानित किया गया और समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। साथ ही, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश पत्र भी जनता में वितरित किया गया। जनता को संबोधित करते हुए मणेन्द्र मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की कुनीतियों से जनता त्रस्त है। किसानों की स्थिति बदहाल है और छात्र एवं नौजवान बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि तहसील और थाने भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं और पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो रही है। जनता इस समय कराह रही है और अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी सरकार की याद कर रही है। मिश्रा ने कहा कि पीडीए की एकजुटता से 2027 में समाजवादी सरकार बनने की राह मजबूत हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाजवादी सरकार बनने पर ही समाज के हर वर्ग का विकास और खुशहाली संभव होगी। इस अवसर पर पंचायत का आयोजन शादाब ने किया। बैठक में जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक शकील शाह, इरशाद, राष्ट्रीय सचिव अजय चौरसिया, राष्ट्रीय सचिव उमेश यादव, संदीप साहनी, शिव रतन निषाद, संतोष निषाद, शाहिद खान, राजन शुक्ला, ज़ाहिद खान, महफूज सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।