Home उत्तर प्रदेश शोभनीय भाषा व धमकी पर ।प्डप्ड का विरोध, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

शोभनीय भाषा व धमकी पर ।प्डप्ड का विरोध, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

JAUNPUR NEWS: प्डप्ड के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ सोशल मीडिया पर की जा रही अभद्र टिप्पणियों और गोली मारने जैसी धमकियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने तीखा विरोध जताया। जिलाध्यक्ष इमरान बंटी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कहा कि शौकत अली के खिलाफ यह सब एक सोची-समझी साजिश है। “सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियाँ निंदनीय और गैरकानूनी हैं। यदि किसी को उनके बयान से आपत्ति है तो उसके लिए देश में कानून और न्याय व्यवस्था मौजूद है। लेकिन हिंसा के लिए उकसाना लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर और अरुण राजभर टीवी चैनलों के माध्यम से शौकत अली के खिलाफ माहौल बना रहे हैं, जिससे सोशल मीडिया पर असंसदीय भाषा का प्रयोग बढ़ा है। इस मौके पर जिला महासचिव शाहनेयाज अहमद, कोषाध्यक्ष कलीम हाशमी, सभासद अतीक अहमद, शहजादे अंसारी समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी बख्तियार आलम ने कहा कि. प्डप्ड प्रदेश नेतृत्व के सम्मान और सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं करेगी और हर संवैधानिक लड़ाई के लिए तैयार है।