Home उत्तर प्रदेश शोक की घड़ी में परिजनों का सहारा बने नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र...

शोक की घड़ी में परिजनों का सहारा बने नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज ‘फौजी’, दिवंगत योगनाथ सरोज को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के बक्सी का पूरा निवासी स्वर्गीय योगनाथ सरोज के एक दुखद सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद समाचार की जानकारी मिलते ही नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ दिवंगत के आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।वीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन इस कठिन समय में वे और पूरा समाज परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया क्षेत्रीय लोगों ने भी वीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ के इस संवेदनशील व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि वे हर सुख-दुख में आम जनता के बीच पहुंचकर उनके साथ खड़े रहते हैं। उनका यह मानवीय और संवेदनशील व्यक्तित्व उन्हें जनता के बीच एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित करता है। साथ में विजय तिवारी उपस्थित रहे