Home उत्तर प्रदेश शॉर्ट सर्किट से मेडिकल स्टोर में लगी आग, 4 लाख से ज्यादा...

शॉर्ट सर्किट से मेडिकल स्टोर में लगी आग, 4 लाख से ज्यादा का नुकसान

ETAWA NEWS: विद्युत शॉर्ट सर्किट से एक मेडिकल स्टोर में आग लग गई जिससे उसमें रखा तमाम सामान जलकर राख हो गया हालांकि सूचना जल्दी मिल जाने पर मेडिकल स्टोर के संचालक व अन्य लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। घटना रात 10 बजे के बाद की है जब हाईवे सर्विस रोड किनारे स्थित मनोज मेडिकल स्टोर के संचालक भावलपुर निवासी मनोज यादव अपना मेडिकल स्टोर बंद कर घर पहुंच गए थे तभी एक व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी कि उनके मेडिकल स्टोर में आग लग गई है धुआं उठ रहा है मनोज व अन्य लोग मेडिकल स्टोर पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि वहां रखी मोटरसाइकिल में आग नहीं लग पाई वरना विस्फोट भी हो सकता था। फिर भी टीवी कूलर पंखा दवाइयां सिरप बॉक्स इत्यादि जल गए। उन्होंने कुल मिलाकर ₹4 लाख से अधिक का नुकसान बताया है।