Home उत्तर प्रदेश शैक्षिक मूल्यों की मजबूती में प्रो0 गिरिजा शंकर का योगदान बहुमूल्य- एसडीएम

शैक्षिक मूल्यों की मजबूती में प्रो0 गिरिजा शंकर का योगदान बहुमूल्य- एसडीएम

तहसील सभागार में समारोहपूर्वक मनाई गई प्रो0 शुक्ल की पुण्यतिथि
PRATAPGARH NEWS: लालगंज तहसील स्थित सभागार मे मंगलवार को बहुगुणा पीजी कालेज के हिन्दी विभागाध्यक्ष रहे प्रो0 गिरिजा शंकर शुक्ल की इक्कीसवीं पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई गई। हिन्दी मित्र संघ एवं संयुक्त अधिवक्ता संघ के तत्वाधान में पुण्यतिथि कार्यक्रम की शुरूआत एसडीएम वाचस्पति सिंह एवं संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी ने प्रो0 गिरिजा शंकर शुक्ल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसडीएम वाचस्पति सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की आधारशिला रखने में अप्रतिम योगदान प्रदान किया करते हैं। उन्होने कहा कि साहित्य एवं भाषा के संवर्धन में प्रो0 शुक्ल का योगदान नई पीढ़ी के ज्ञान वृद्धि में सदैव बहुमूल्य दिशा प्रदान करती रहेगी। हिन्दी मित्र संघ के संयोजक एवं प्रो0 शुक्ल के कनिष्ठ पुत्र ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्रो0 शुक्ल के ज्येष्ठ पुत्र एवं लखनऊ विश्व विद्यालय के रक्षा अध्ययन विभागाध्यक्ष प्रो0 डॉ0 ओमप्रकाश शुक्ल ने वर्चुअल संबोधन के जरिए अतिथियों एवं कार्यक्रम में शामिल लोगों का स्वागत किया। संघ के पूर्व अध्यक्ष राव वीरेन्द्र सिंह एवं पूर्व महामंत्री संतोष पाण्डेय ने गिरिजा शंकर शुक्ल के शिक्षक के रूप में दिये गये योगदान को सराहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी व संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष अबरार अहमद खान ने किया। उपाध्यक्ष नामवर सिंह ने आभार प्रदर्शन किया। इस मौके पर लेखपाल संघ के मंत्री मो0 अकरम, पीएलवी निरंजन प्रकाश तिवारी, अधिवक्ता आशीष तिवारी, विनय शुक्ल, सुमित त्रिपाठी, शिवेन्द्र तिवारी, दिनेश सिंह, धर्मराज, केके तिवारी, शिव नारायण शुक्ल आदि रहे।