Home उत्तर प्रदेश शेरवानी इण्टर काॅलेज के नवनियुक्त प्रबन्धक का भव्य स्वागत

शेरवानी इण्टर काॅलेज के नवनियुक्त प्रबन्धक का भव्य स्वागत

16
0

प्रयागराज। शेरवानी इण्टर काॅलेज मुकुन्दपुर, सोरांव, प्रयागराज के नवनियुक्त प्रबन्धक सैय्यद जफर सुभान के काॅलेज आगमन पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उपप्रबन्धक ने श्री सैय्यद को अंगवस्त प्रदान कर सम्मानित किया। तत्पश्चात नवनियुक्त प्रबन्धक ने विद्यालय का भ्रमण कर समस्त अध्यापकों से शिक्षण कार्य की जानकारी ली।
इस अवसर पर शेरवानी इन्टर काॅलेज मुकुन्दपुर, के उपप्रबन्धक महेन्द्र देव शुक्ल, प्रबन्ध समिति के वरिष्ठ सदस्य कृष्ण देव मिश्र, प्रधानाचार्य डॉ. संजय कुमार राय एवं समस्त शिक्षक,शिक्षिकाओं, कर्मचारियों द्वारा स्वागत एवं माल्यार्पण किया गया। इसके साथ ही अंगवस्त प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।
प्रबन्धक ने समस्त स्टाफ के साथ विद्यालय का निरीक्षण कर विज्ञान की प्रयोगशालाओं का गहराई से अवलोकन किया, तत्पश्चात शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का परिचय प्राप्त किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में सभी को विश्वास दिलाय कि अगले 6 माह के अन्दर विद्यालय परिसर में अवश्यक सभी कार्य करा दिया जायेगा।