Home उत्तर प्रदेश शून्य से शतक की ध्येय यात्रा है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ: रमेश

शून्य से शतक की ध्येय यात्रा है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ: रमेश

स्वयंसेवकों ने धूमधाम से मनाया श्री विजयादशी उत्सव एवं निकाला पथ संचलन

PRATAPGARH NEWS: भारत सदैव से विश्व गुरु रहा है और आज भी विश्व कल्याण के अनेक कार्यों में अपना योगदान दे रहा है। उक्त विचार शनिवार को नगर की दयानंद बस्ती में स्थित शहीद उद्यान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवको द्वारा संघ की सौ वर्ष की साधना पूर्ण होने पर मनाये जा रहे श्री विजया दशमी उत्सव के मौके पर बतौर मुख्य वक्ता काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश कुमार ने कहा।उन्होंने बताया कि कई कालखंड में देश को अलग करने  के दौरान समझ में कई कुरीतियां आ गई थी।इन्ही कुरीतियों को दूर करने और हिंदू राष्ट्रं के स्वाभिमान को जगाएं रखने के उद्देश्य से डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने वर्ष 1925  में विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। रमेश  ने बताया कि आज संघ विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन बन गया है। पूरे विश्व में आज संघ के प्रति श्रद्धा का भाव है। रमेश जी ने कहा कि आज भारत का प्रत्येक व्यक्ति हिंदू: सहोदरा :सर्वे न हिंदू पतितो भवेत् के भाव के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शून्य से शतक की एक ध्येय यात्रा है और वह ध्येय है भारत को परम वैभव के शिखर पर प्रतिष्ठित करना। भारत को विश्व का सिरमौर बनाना। प्रांत प्रचारक ने कहा कि व्यक्ति, समाज और राष्ट्र निर्माण का ध्येय लेकर चले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण कर लिया हैं. संसार के सबसे विशाल और अनूठे संगठन की यह यात्रा त्याग, तपस्या, निःस्वार्थ सेवा और अनुशासन का प्रतीक है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की यह यात्रा कई चुनौतियों और विषम परिस्थितियों में सेवा, समर्पण और संकल्प के ध्येय पथ पर आगे बढ़ी है, यह आद्य सरसंघचालक परमपूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी का संकल्प और प्रत्येक स्वयंसेवक का समर्पण है कि आज पूरे विश्व में संघ का ध्वज लहरा रहा है। श्री विजयादशमी उत्सव का शुभारंभ प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश कुमार, जिला संघचालक चिंतामणि एवं डॉक्टर पीपी पांडेय द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शस्त्र पूजन करके किया गया। इस मौके मुख्य रूप से जिला कार्यवाह हेमंत कुमार, नगर प्रचारक विवेकानंद, सह नगर कार्यवाह सुमित,नगर शारीरिक प्रमुख राज, सह जिला शारीरिक प्रमुख आशीष,घोष प्रमुख उमंग,बस्ती प्रमुख रामेंद्र,शाखा कार्यवाह सतीश,मुख्य शिक्षक अभय, रवीश,अजय पांडेय,राघवेन्द्र तिवारी, सर्वोत्तम, विभाग प्रचार प्रमुख प्रभाशंकर,विभाग कुटुंब प्रबोधन प्रमुख रघुवीर,जिला सह कुटुंब प्रबोधन प्रमुख प्रभात,भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव,भाजपा नेता शिव शंकर,पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी,ओम प्रकाश पांडेय, शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, अजीत सिंह, राहुल सिंह,रंगनाथ,डॉ जेपी वर्मा,मुन्ना सिंह,प्रिया त्रिपाठी, महेश गुप्ता,शिवेश,आशीष,भाजपा राकेश, अनुज,धर्मेंद्र सिंह,अशोक शर्मा,दिनेश ओझा,सौरभ पांडेय आदि उपस्थित रहे।