KAUSHAMBI NEWS: शक्तिपीठ कड़ाधाम परिवार के साथ दर्शन पूजन को आया एक किशोर लापता हो गया, किशोर के गुम होने की सूचना पर समाजसेवी ने खोजबीन के बाद लापता किशोर को परिजनों से मिलाया। जौनपुर जनपद के मडियाहूं क्षेत्र के बरसठी आमपुर कठेरिया निवासी विश्राम बिंद बुधवार को परिवार के साथ शीतला धाम दर्शन पूजन के लिए आए थे, बताया जाता है कि इस दौरान उनका पुत्र प्रदीप बिंद परिवार से बिछड़ गया , किशोर के बिछड़ने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया, इस बात की सूचना कड़ा धाम के चर्चित समाजसेवी को मिली तो पुलिस की मदद से प्रदीप बिंद की खोजबीन कर परिवार के सुपुर्द कर दिया।







