Home उत्तर प्रदेश शीतला धाम दर्शन के लिए गई श्रद्धालु महिला का माला छीनने के...

शीतला धाम दर्शन के लिए गई श्रद्धालु महिला का माला छीनने के आरोप में महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के गोविंदपुर ताज मल्लहन गांव की एक महिला का आरोप है कि वह गुरुवार को गांव की एक महिला के साथ शीतला धाम दर्शन के लिए गई थी इस दौरान एक महिला ने उसके गले की माला छीन लिया जिसको पकड़कर पुलिस की कस्टडी में दे दिया गया, पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के गोविंदपुर ताज मल्लहन गांव निवासी गीता देवी पत्नी स्व धर्मपाल ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह गुरुवार को गांव की मंजू देवी पत्नी बल्लू के साथ शीतला धाम दर्शन के लिए गई थी, गीता देवी का आरोप है कि इस दौरान एक महिला उसके गले में पड़े सोने की माला छीन लिया, जिसको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, पीड़िता गीता देवी की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस ने मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर बीबीपुर निवासी लक्ष्मी देवी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।