Home आस्था शिव भक्त कांवरियों की सेवा मानवता की सेवा : दयाशंकर ओझा

शिव भक्त कांवरियों की सेवा मानवता की सेवा : दयाशंकर ओझा

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण इकाई मीरजापुर जिला एवं नगर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस एवं सावन के तीसरे शनिवार के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज महुवरिया के सामने स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर शिव भक्त कांवरियों की सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान शुद्ध देसी घी से तैयार हलवा, बिना लहसुन-प्याज की घुघरी और करीब 1,500 बोतल पैक बंद पानी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय एडवोकेट और जीडी मेमोरियल अस्पताल के निदेशक एवं चिकित्सक डॉ. उमेश श्रीवास्तव ने श्री हनुमान जी के मंदिर में विधि-विधान से पूजन के बाद किया। मुख्य अतिथि शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा, कटरा कोतवाली के थाना अध्यक्ष नीरज पाठक और डॉ. उमेश श्रीवास्तव ने स्वयं कांवरियों को प्रसाद एवं पानी वितरित कर सेवा की। कटरा कोतवाली के थाना अध्यक्ष नीरज पाठक ने कहा कि पवित्र श्रावण मास में शिव भक्त कांवरियों की पुनीत सेवा सनातन एवं राष्ट्रभक्ति की सच्ची सेवा है। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने कहा कि शिव भक्त कांवरियों की सेवा मानवता की सेवा है। इस अवसर पर संरक्षण के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश सेठ एवं नगर अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय एडवोकेट ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण सेवा और संघर्ष के लिए जाना जाता है। संगठन की ओर से प्रत्येक वर्ष सावन में कांवरियों की सेवा की जाती है। इस वर्ष भी करीब 1,500 कांवरियों के लिए प्रसाद और पानी की व्यवस्था की गई। जिला अध्यक्ष जयप्रकाश सेठ ने कहा कि संगठन की ओर से पूरे जनपद में अलग-अलग स्थानों पर शिव भक्त कांवरियों की सेवा की जा रही है। सावन मास तक यह सेवा अभियान जारी रहेगा। इस अवसर पर रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, आजाद आलम, रमाशंकर साहू, रविंद्र सिंह चड्ढा, नसीम खान, आनंद कुमार सिंह, कमलेश कुमार, अंशु कुमार दुबे, संतोष कुमार पांडेय, राजेश श्रीवास्तव, दीनानाथ पासी, सिकंदर अली, एहसान अली, सोनू अहमद अंसारी, सिद्धार्थ त्रिपाठी, अनिल पांडेय, आलोक द्विवेदी, सत्यम त्रिपाठी, विशाल कुमार, भोलानाथ बिहार, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, नीरज रत्ना, सत्य प्रकाश यादव, इलियास अंसारी, कृष्ण कुमार कसेरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।