सफलता पर मेधावी को विद्यालय में ब्लाक प्रमुख ने किया सम्मानित
PRATAPGARH NEWS: बेलहा स्थित जेबीएस पब्लिक स्कूल के मेधावी शिवांश सिंह ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में जिले में टॉप कर लालगंज क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मेधावी की सफलता पर गुरूवार को विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखा गया। लालगंज बाजार निवासी सत्येन्द्र सिंह के पुत्र शिवांश ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। शिवांश की मां स्नेहलता सिंह भी जेबीएस में शिक्षिका हैं। सफलता की जानकारी पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख एवं विद्यालय के निदेशक इं. अमित प्रताप सिंह पंकज ने सफल मेधावी का मुंह मीठा कराते हुए माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की संयोजिका प्रधानाचार्या पूर्णिमा सिंह ने इसे विद्यालय की गौरवपूर्ण उपलब्धि कहा है। वहीं संस्थापक समाजसेवी लालदेव सिंह ने सफलता पर शिक्षकों की मेहनत को सराहा है।







