पुरी पीठ के जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ की ओर से चल रहा 15 दिवसीय कार्यक्रम
निर्माणाधीन आश्रम मडफा पहुंच रहे देश,विदेश के विशिष्ट लोग
PRAYAGRAJ/CHITRAKOOT NEWS: पुरी पीठ के जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ महराज की ओर से शिवशक्ति महायज्ञ एवं राजराजेश्वरी महाआराधना का सप्तम दिवस आज निर्माणाधीन आश्रम मडफा में जारी रहा। इस दौरान देश को कोने – कोने से बडी संख्या में शिष्य गुरु पादुका का पूजन कर रहे। वह रुद्राभिषेक मे भी शामिल हो रहे है। पुरी पीठ के जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ महराज के सानिध्य में चित्रकूट, मडफा महायज्ञ का आज सातवां दिन था। स्वाहा से क्षेत्र गूंज रहा है। बडी संख्या में शिष्य सायंकाल आरती प्रदक्षिणा में शामिल हो रहे है। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड, राजनयिकों का आवागमन जारी है। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्वमंत्री एवं सांसद सत्यदेव पचैरी, पंकज अग्रवाल चेयरमैन क्वापरेटिव बैंक, अभय महाजन राष्ट्रीय सचिव दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट यज्ञभूमि पहुंचे। पुरी पीठ के जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ महराज का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पूर्व युगपुरुष श्री नाना जी देशमुख जी के क्षत्रछाया में चित्रकूट क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को मूर्तरूप देने वाले वर्तमान में राष्ट्रीय स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एम्बेस्डर एवं नमामि गंगे अभियान के राष्ट्रीय संयोजक, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिसर के वाइस चेयरमैन भरत पाठक , श्रीमती नंदिता पाठक ,वरिष्ठ समाजसेविका, भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश की उपाध्यक्ष, का महायज्ञ में आगमन हुआ । यज्ञशाला की परिक्रमा, एवं आद्य शंकराचार्य भगवान की चरण पादुकाओं पूजन कर आशिर्वाद प्राप्त किया। साथ में आदित्य द्विवेदी एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान गौतम बुद्ध नगर के संयोजक, पाठक दम्पति ने ग्रामीण क्षेत्र में शंकराचार्य जी के प्रेरणा से होने वाले विकास कार्यो की सराहना किया और संस्था का हर तरह से सहयोग करने का वादा किया।







