Home उत्तर प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में सनबीम स्कूल ने लहराया परचम, राष्ट्रीय स्तर पर...

शिक्षा के क्षेत्र में सनबीम स्कूल ने लहराया परचम, राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और निरंतर प्रगति के लिए सनबीम स्कूल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है विद्यालय को राष्ट्रीय विद्यालय पुरस्कार-2026 के तहत ‘वर्ष 2026 का सर्वाधिक प्रगतिशील विद्यालय–उत्तर प्रदेश’ की प्रतिष्ठित श्रेणी में राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया 6 सितंबर को वेलकम होटल बाय आईटीसी, द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में विद्यालय के निदेशक अमन आहूजा ने यह सम्मान प्राप्त किया। यह सम्मान विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण, तकनीकों,और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के सम्मान में प्रदान किया गया राष्ट्रीय सम्मान मिलने से सनबीम स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और समस्त स्टाफ के सामूहिक प्रयास एवं समर्पण को दिया निदेशक अमन आहूजा ने कहा कि यह सम्मान विद्यालय के लिए गौरव का विषय है और भविष्य में भी शिक्षा की गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।