Home उत्तर प्रदेश शिक्षण संस्थाओं में आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता

शिक्षण संस्थाओं में आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता

KUSHINAGAR NEWS: शुक्रवार को जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी व मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़ डॉ दिव्या मिश्रा के आदेशानुसार जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा के निर्देशानुसार प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज रामपुर कांपा डॉ विंध्याचल सिंह के संयोजन में जनपद प्रतापगढ़ के सभी शिक्षण संस्थाओं में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत संचारी रोगों के संबंध में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा स्टाफ व विद्यार्थियों को संचारी रोगों से बचाव व नियंत्रण के बारे में जानकारी दी गई.राजकीय इंटर कालेज रामपुर कांपा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन व सत्यप्रकाश, विकाश कुमार सिंह,अरविंद कुमार विश्वकर्मा, सुमित सिंह, आनंद कुमार चौबे के संयोजन में,अबुल कलाम इंटर कालेज प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य आजाद अहमद के निर्देशन में, एपीएस इंटर कालेज भदोही एमपी मिश्रा के निर्देशन में,शंकर विद्यालय इंटर कालेज कटैया प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ राघवेंद्र कुमार पांडेय के निर्देशन में, तुलसी इंटर कालेज बाबूगंज जमेठी कुंडा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य अनुपम ओझा के निर्देशन में, राजकीय बालिका इंटर कालेज पट्टी में प्रधानाचार्य कंचन मिश्रा के निर्देशन ने, राजकीय बालिका इंटर कालेज विहार प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य मनीषा रावत के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किए गए।