- सीबीएसई,आईसीएसई की तरह डिग्रियां है मान्य
- कम शुल्क पर आनलाइन शिक्षण के साथ पढने के लिये दी जाती है किताबें
- चार जिलों का केन्द्र है प्रयागराज : कोआर्डिनेटर प्रयागराज। नेशनल ओपन स्कूल (NIOS) शिक्षा मंत्रालय के अन्तर्गत संचालित ओपन शिक्षा प्रणाली है जिसको सीबीएसई, आईसीएसई के बराबर ही मान्यता है। ऐसे विद्यार्थी इंजीनियरिंग, मेडिकल डिफेंस की तैयारी करते हैं उनके लिए एनआईओएस बोर्ड स्कूलिंग के लिए बेहतर आप्शन है, क्योंकि विद्यालय ना जाने की अनिवार्यता ना होने के कारण विद्यार्थीयों के लिए कंपटीशन की तैयारी के लिए पर्याप्त मौका मिलता है।
यह जानकारी एनआईओएस के कोआर्डिनेटर डा सत्यानंद यादव ने पत्रकारों को आज सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में दी। उन्होंने बताया कि आज जहां पब्लिक स्कूलों की आसमान छूती फीस तथा महंगी पुस्तकों के बोझ से दबे हताश एवं परेशान अभिभावक को एनआईओएस एक आशा के किरण के समान है। एनआईओएस के कोआर्डिनेटर डा सत्यानंद यादव ने बताया कि दो वर्षों के अध्ययन के दौरान नाम मात्र के रजिस्ट्रेशन फीस के साथ एनआईओएस मुफ्त पुस्तकें प्रदान करता है, तथा विद्यार्थियों की सुविधा के आवश्यकतानुसार समय – समय पर व्यक्तिगत कक्षाओं का आयोजन करता है। एनआईओएस एक शैक्षिक वर्ष में दो बार (अप्रैल – मई) एवं (अक्टूबर – नवम्बर) में सार्वजनिक परीक्षायें आयोजित करने वाला एक मात्र बोर्ड है। जहाँ क्रेडिट संचयन (TOC) की भी सुविधा है तथा एक बार रजिस्ट्रेशन कराने के उपरांत पांच वर्ष के अन्तर्गत कभी भी परीक्षा देकर छात्र और छात्राएं उत्तीर्ण करने की सुविधा प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि एनओआईएस के चार जिलों प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर और कौशाम्बी का प्रयागराज में रिजनल सेण्टर है।
एनआईओएस के कोआर्डिनेटर डा सत्यानंद यादव ने बताया कि एनआईओएस तीनों राष्ट्रीय बोर्ड (सीबीएसई/आईएससी/एनआईओएस) में से एक है। भारत सरकार ने इस संस्थान को माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्तर पर सार्वजनिक परीक्षायें कराने तथा प्रमाण-पत्र देने का अधिकार प्रदान किया है तथा एनआईओएस के पाठ्यक्रमों का स्तर और समकक्षता किसी भी राष्ट्रीय / राज्य स्तर के विद्यालयी शिक्षा बोर्ड के अध्ययन के पाठ्यक्रमों के समान है तथा इसके माध्यम से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए किसी भी विद्यालय/विश्वविद्यालय में प्रवेश ले सकते है। एनआईओएस के कोआर्डिनेटर डा सत्यानंद यादव ने बताया कि आज आईआईटी, जेईई तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में एनआईओएस के बोर्ड परेसेन्टाइल रैक,सीबीएसई, आईसीएसई से प्राप्त प्रमाण पत्रों के बोर्ड परेसेन्टाइल रैक (Board Percentile Rank ) से अधिक होने के कारण इसकी प्रमाणिकता और भी बढ़ गई है।
एनआईओएस के कोआर्डिनेटर डा सत्यानंद यादव ने बताया कि एनआईओएस से सफल होने वाले विद्यार्थी देश के अग्रणी संस्थानों जैसे आईआईटी, दिल्ली विश्वविद्यालय, जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय और बहुत से देश के ही नहीं बल्कि विदेशो के प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल, तथा अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर अध्ययन कर रहे है।
एनआईओएस के कोआर्डिनेटर डा सत्यानंद यादव ने बताया कि एनआईओएस विजन प्वाइंट का स्टडी सेंटर- 210042 जो की कोरांव में स्थित है जिसका पहला सिटी फॉरवर्डिंग ऑफिस सिविल लाइंस पत्रिका चौराहे पर स्थित है एवं दूसरा ऑफिस लूकरगंज में स्थित है जो कि विद्यार्थियों के सुविधा के लिए है ताकि विद्यार्थी वहां पर जाकर आसानी से अपना प्रवेश ले सकें यहां पर नाम मात्र के प्रवेश शुल्क में विद्यार्थियों को ऑनलाइन कक्षाएं एवं पुस्तक भी प्रदान की जाती हैं यह प्रयागराज का सर्वप्रथम व उत्तर प्रदेश के सबसे बड़ी स्टडी सेंटर के रूप में जाना जाता है जिसके कोऑर्डिनेटर डॉ सत्यानंद यादव हैं जिन्होंने इस बोर्ड को पूरे उत्तर प्रदेश में पहचान दिलाई है और हजारों विद्यार्थी इस अध्ययन केंद्र से पास होकर अपना उज्जवल भविष्य बनाते हैं।







