Home उत्तर प्रदेश शिक्षक विदाई समारोह में भावुक हुए शिक्षक व छात्र

शिक्षक विदाई समारोह में भावुक हुए शिक्षक व छात्र

KUSHINAGAR NEWS: जिले को काला पानी समझने वाले कर्मचारी अपने विदाई समारोह में न केवल भावुक हो गए बल्कि मेवातियों की मेहमानवाजी और आदर सत्कार के कायल हो गए। विदाई समारोह में जहां विदा होने वाले अध्यापकों की आखें नम हो गई। वहीं बच्चे व अभिभावक भी अध्यापकों को अलविदा कहते समय अपने आंसु नहीं रोक सके। यह नजारा हाटा विकास खण्ड के सिविलियन विधालय खड्डा  में तैनात शिक्षक अभयानंदन तिवारी व तमासपुर में तैनात शिक्षक राजीव गुप्ता का स्थानांतरण अपने गृह ब्लाक में होने पर विदाई समारोह आयोजित में तब देखने को मिला जब दोनों अध्यापकों का तबादला  हो जाने पर उनके लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। ग्रामीण व स्कूल स्टाफ द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम इतना भव्य था कि लोग विदाई समारोह को सेवानिवृत्त समझने लगे। विदाई समारोह आयोजनकर्ता मुरली मनोहर ने बताया कि साथ में काम करने वाले अध्यापकों का सम्मान करना उनका फर्ज है। ताकि कर्मचारियों के दिमाग में विद्यालय की नकारात्मक छवि को बदला जा सके शिक्षक बिपिन सिंह ने कहा कि विदा हो रहे शिक्षक अभयानंदन तिवारी व राजीव कुमार गुप्ता की विदाई समारोह में इन अध्यापकों के लिए ग्रामीण व बच्चों द्वारा किया गया सम्मान इस बात का सूचक है कि विद्यालय के लोग मेहनती व अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारी व अध्यापकों का हमेशा से सम्मान करते रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जूनियर संघ के व्लाक अध्यक्ष देवानंद दूबे ने कहा कि जिले के लोग आदर-सत्कार करने में संभवत: देश में सबसे अग्रणी हैं। जिले के अन्दर हुए स्थानांतरण के उपरांत विदाई समारोह में शिरकत करने वाले अभयानंदन तिवारी ने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका विदाई समारोह इतना भव्य होगा। मुख्य शिक्षक पद पर तबादला उपरांत विदाई लेने आए मुख्य शिक्षक राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि यहां के लोग हमेशा उनके दिल में बसते रहेंगे।  इस अवसर पर रितेश सिंह धीरज मिश्रा प्रबीर राव अमित सिंह सुमित राय  कमलेश गुप्ता आजरा खातून रागनी पांडेय पद्मावती सिंह प्रिती पाल आदि मौजूद रहे।