रानीगंज, प्रतापगढ़। जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर ग्राम सभा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक जुलूस ए मोहम्मदी अकीदत और शानों शौकत के साथ निकला।
शाहपुर, के साथ ही आस-पास के इलाकों में भीं पूरे अकीदत एवं शानो शौकत के साथ बारह रबीउल अव्वल का जुलूस निकाला गया। जिसमे बच्चे बुजुर्ग नौजवान शामिल हुए। जुलूस ए मोहम्मदी लगातार विभिन्न मोहल्लों से होकर जुरता गया और लोग लगातार जुडते गये, जो एक बडी संख्या में तब्दील हो गया। इस दौरान लगातार लोग लंगर का एहतेमाम करते रहे, फातिहा दरूद कर सिलसिला लगातार चलता रहा। लोग लगातार नारे तकबीर अल्लाह अकबर की सदा बुलंद करते रहे। जुलूस मदरसा इस्लामिया गुलशन ए बगदाद की कमेटी की जानिब से आयोजित हुआ। इस दौरान शकील अहमद, अजीज उद्दीन, मोहम्मद रजा, अनवार अहमद, अशिक अली, महफूज अहमद,नसीम उद्दीन, मुनीर अहमद, शफीक अहमद सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।







