मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
KUSHINAGAR NEWS: कसया विकास खण्ड अंतर्गत स्थित सिरसिया खोहिया में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया । वक्ताओं द्वारा शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे सभी योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कुशीनगर आदित्य कुमार चंद के निर्देश पर महिला मंगल दल सिरसिया खोहिया में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लाक कमांडर रामाश्रय कन्नौजिया ने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं को हर तरह से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को किसी प्रकार से किसी भी अराजक तत्व द्वारा प्रताड़ित नहीं किया जा सके।श्री कन्नौजिया ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को बताया कि छोटी मोटी घटनाओं को तिल का ताड़ नहीं बनाया जाना चाहिए।कार्यक्रम को महिला मंगल दल की अध्यक्षा तारा देवी बीसी पडरौना बृजेंद्र प्रसाद कुशवाहा,बीसी रामानंद कुशवाहा ने भी संबोधित किया।इस दौरान सरोज देवी मीना ,चंदा,रिया सहित ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।







