Home उत्तर प्रदेश शांति भंग में तीन लोगों का हुआ चालान

शांति भंग में तीन लोगों का हुआ चालान

SONBHADRA NEWS: घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने रविवार 3 लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप वर्मा ने बताया कि गोपाल यादव पुत्र स्वर्गीय देवनारायण यादव निवासी ग्राम भरौली, विष्णु शंकर पुत्र लक्ष्मण प्रसाद निवासी भरकना और संजय कुमार गुप्ता पुत्र कन्हैयालाल गुप्ता निवासी गुरुवल को अलग-अलग मामलों में मारपीट किए जाने के कारण गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में चालान किया गया।