SONBHADRA/GHORAWAL NEWS: महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन की दिशा में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति (चरण-5) के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन त्रिभुवननाथ त्रिपाठी के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पांडे के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा के नेतृत्व में रात्रि गश्त व चेकिंग अभियान चलाया गया। दिनांक 27/28 सितंबर 2025 की रात्रि थाना घोरावल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर की गई चेकिंग के दौरान उप निरीक्षक कवींद्र सिंह, चौकी प्रभारी शिवद्वार उप निरीक्षक राम ज्ञान यादव द्वारा पांच व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया । जिसमें वीरेंद्र कुमार पुत्र विजय मौर्य, निवासी हिरनखुरी थाना घोरावल प्रमोद कुमार पुत्र बाबूलाल, निवासी हिरनखुरी थाना घोरावल अजय कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार, निवासी वार्ड नं.-06, थाना घोरावल व विनोद यादव पुत्र मरेखु यादव, निवासी बर्दिया थाना घोरावल नीरज कुमार पटेल पुत्र राजकुमार, निवासी तेंदुआ थाना घोरावल जनपद सोनभद्र। सभी व्यक्तियों के विरुद्ध धारा शांति भंग BNSS में चालान किया गया।







