JAUNPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ के निर्देशन मेंअपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर परमानन्द कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में सरायख्वाजा प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान किया। जिसमें 8 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार की गईं । इनके खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।







