पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, दो का अन्नप्रासन करवाया
PRAYAGRAJ NEWS: शहर उत्तरी विधायक ई हर्षवर्धन बाजपेई ने पेयरिंग के पश्चात उच्च प्राथमिक विद्यालय नया कटरा में बाल वाटिका का शुभारंभ किया। पांच गर्भवती माताओं की गोदभराई और दो बच्चों का अन्नप्राशन किया गया ।बाल वाटिका में रेसिपी का भी प्रदर्शन किया गया। समस्त लाभार्थियों को केले और पोषाहार से निर्मित लड्डू वितरण किए गए बाल वाटिका के बच्चों ने विधायक के समक्ष भावगीत भी प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवब्रत सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रयागराज दिनेश सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर प्रथम श्रीमती संचिता सिंह, प्रयागराज खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र श्रीमती प्रतिभा सिंह, मध्याह्न भोजन समन्वयक राजीव त्रिपाठी, मनीष सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।







