Home आस्था शंकर जी के मंदिर पर ओम नमः शिवाय जाप के बाद भंडारा

शंकर जी के मंदिर पर ओम नमः शिवाय जाप के बाद भंडारा

SANGRAMGARH NEWS: रामपुर संग्रामगढ़ विकासखंड परिसर स्थित शंकर जी के मंदिर पर ओम नमः शिवाय का जाप और हवन पूजन किया गया। इसके बाद महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में विकासखंड के कर्मचारियों के साथ ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड अधिकारी विजय शंकर मणि एवं एडीओ पंचायत सुभाष सिंह की देखरेख में किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ओम नमः शिवाय का जाप कर भगवान शिव का पूजन किया और सुख-शांति की कामना की। इस अवसर पर एमडी सरोज, विवेक यादव, चंद्रमौली सिंह, उमेश कुमार, अनिल कुमार, धनंजय प्रसाद, आशुतोष मिश्रा, सुबीन सागर, लाभम सोनकर, दिलीप कुमार पांडेय (जिला पंचायत सदस्य रामपुर संग्रामगढ़), आशीष कुमार मौर्य, सुरेश साहू, बबलू सरोज, नम्रता सरोज, नागेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।