AURAIYA NEWS: जनपद में अखिल भारतीय व्यापारी महासंगठन पिछले कई वर्षों से व्यापारियों के हितों व उनकी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है, संगठन को और मजबूत व शुद्धरण बनाने के लिए जिला अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने कस्बा बाबरपुर स्थित स्थानीय इकाई का गठन करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारी को प्रमाण पत्र देकर फूल मालाओं से स्वागत किया, नवनिर्वाचित राघवेंद्र प्रताप सिंह को जिला मंत्री, महिला प्रकोष्ठ रानी दोहरे को जिला उपाध्यक्ष, सूर्य सिंह गौतम को जिला मंत्री, तथा बाबरपुर युवा नगर अध्यक्ष अंकित कुमार गुप्ता को मनोनीत किया गया, क्षेत्र के शालिनी कुशवाहा,डॉ शुभांकर, सीमा दोहरे, भूरे शुक्ला, नीतू उपाध्याय आदि सम्मानित लोगों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को स्वागत कर बधाई दी है।







